देहरादून, 02 अप्रैल। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित फार्मर आईडी विकसित करने के संबंध में आयोजित बैठक में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।
बैठक में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि उत्तराखंड में अब तक 1,68,526 किसानों का पंजीकरण कर उनकी फार्मर आईडी तैयार की जा चुकी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजीकृत 8,12,266 किसानों की फार्मर आईडी आगामी तीन माह के भीतर विशेष कैंप लगाकर शीघ्रता से पूर्ण की जाए।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि फार्मर आईडी के माध्यम से किसानों को खाद एवं बीज की उपलब्धता आसान होगी, साथ ही उर्वरकों की कालाबाजारी पर भी प्रभावी अंकुश लगेगा। कृषि मंत्री ने विशेष रूप से उधम सिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून और नैनीताल जनपदों के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि उर्वरक वितरण की साप्ताहिक सत्यापन प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को संतुलित तरीके फर्टिलाइजर उपयोग तथा वितरण सुनिश्चित किया जाए और कालाबाजारी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। कृषि मंत्री जोशी ने कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आगामी माह प्रस्तावित ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के सफल संचालन हेतु कार्यक्रम तिथि एवं विस्तृत कार्ययोजना शीघ्र तैयार करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर निदेशक कृषि दिनेश कुमार, कुलपति भरसार प्रो. परविंदर कौशल, अभय सक्सेना आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








