देहरादून। हुड़दंगी छात्रों, युवकों पर नकेल कसने के लिए एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस का "ऑपरेशन नाइट वॉच " शुरू हो गया हैं। पुलिस द्वारा रात्रि में सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए वृहद स्तर पर कार्रवाई की।विगत 02 दिनों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 71 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, 21 चौ-पहिया तथा 50 दो-पहिया वाहनों को सीज किया गया। वहीं गाड़ियों में हूटर, काले शीशे लगाने व रेश ड्राइविंग करने वाले 12 वाहनो को भी सीज किया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 98 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान रात्रि मे 1900 से अधिक व्यकियों की चेकिंग कर आवश्यक पूछताछ की गई, 2600 से अधिक वाहनों को चैक किया गया। रात्रि में आवश्यक रूप से घूम रहे 288 व्यक्तियों से पूछताछ की गई, 156 संदिग्धों को थाने लाया गया। 99 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 49500 /- रू. का जुर्माना किया गया।
एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों अपने-अपने थाना क्षेत्रों में रात्रि को अनावश्यक रूप से घूम रहे हुड़दंगी छात्रों पर नकेल कसने तथा रात्रि में लगतार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्धों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए है।
विश्वविद्यालय कॉलेजो मे पढ़ने के नाम पर युवकों को रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने, हुड़दंग करने या कोई अपराध करना किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसे सभी युवकों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, यदि किसी भी कॉलेज/ यूनिवर्सिटी का छात्र अनावश्यक रूप से ग्रुप मे घूमते हुए/ हुड़दंग या कोई अपराध करते हुए पाए जायेगा ,तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ- साथ सुनिश्चित किया जाएगा कि संबंधित कॉलेज, यूनिवर्सिटी से उनका निष्कासन भी कराया जाये :- एसएसपी देहरादून
एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में स्थित शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले छात्रों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के साथ-साथ अराजक तत्वों पर नकेल कसने हेतु लगातार स्थान बदल बदल कर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही रात्रि चेकिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए "ऑपरेशन नाइट वॉच " की शुरुआत की है। उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद में नगर से देहात तक सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा "ऑपरेशन नाईट वॉच " के तहत लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में रात्रि में भी जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा सीमावर्ती चौक पोस्टों/आन्तरिक मार्गाे पर आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विगत 02 दिनों में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर कार्यवाही करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 71 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सभी 71 वाहनो को सीज किया गया। इस दौरान वाहनों में हूटर, काले शीशे लगाने व यातायात नियमो के उल्लंघन पर 12 अन्य वाहनो को सीज करते हुए 98 वाहन चालको के एमवी एक्ट में चालान कर 38500/- ₹ का जुर्माना किया गया तथा 21 कोर्ट के चालान किये गये। इस दौरान पुलिस द्वारा 2663 वाहनों को चैक किया गया तथा 1900 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। रात्रि में अनावश्यक रूप से घूम रहे 288 व्यक्तियों से पुलिस द्वारा मौके पर पूछताछ करते हुए 156 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाया गया, इस दौरान 99 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही करते हुए उन पर 49500/- रू. का जुर्माना किया गया।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








