Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 08 Apr 2026 839

उत्तराखंड किसान सभा ने भेजा सीएम को ज्ञापन .

 देहरादून 8 अप्रैल। उत्तराखंड किसान सभा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में मांग की गई कि प्रदेश में भारी ओलावृष्टि और अत्यधिक बारिश पड़ने के चलते प्रदेश के सभी जिलों के किसानों की गेहूं की खडी व कटी फसलें बर्बाद होने के चलते प्रदेश के किसानों में भारी हताशा व निराशा व्याप्त है। सेब, आम, लीची सहित समूची बागवानी, तिलहन की फसलें व सब्जियों को भारी नुक्सान हुआ है । उत्तराखंड किसान सभा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि सभी जिलों में फसलों के नुकसान का आंकलन करने हेतु तुरंत सर्वेक्षण कार्य किया आरम्भ जाय। ओलावृष्टि व भारी बारिश से गेहूं की खडी फसलों व कटी फसलों के नुकसान, तिलहन व दलहनी फसलों की बरबादी , सब्जियों व सेव, आम, लीची आदि बागवानी  उत्पादों के नुकसान की भरपाई की क्षतिपूर्ति के लिए किसानों प्रयाप्त मुआवजा दिया जाए। शीष्ट मंडल में किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रसाद देवली, किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सजवान, प्रदेश के संयुक्त सचिव कमरूद्दीन, देहरादून किसान सभा की कोषाध्यक्ष सुधा देवली , प्रदेश राज्य कौंसिल सदस्य राजेंद्र पुरोहित, आसन मंडल किसान सभा के मंत्री प्रदीप सिंह आदि मौजूद थे