श्रीनगर (गढ़वाल)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि की सत्र 2025-26 में पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गये है। गढ़वाल विवि के कुलसचिव अनीस-उज-जमान ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि गढवाल विवि में सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए 1 मार्च से ऑनलाइन फार्म भरे जायेंगे। बताया कि 15 मार्च को आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। जबकि साक्षात्कर की तिथि सम्बंधित विभागों द्वारा निर्धारित की जायेगी। उन्होने बताया कि प्रवेश सम्बंधित जानकारी गढ़वाल विवि की वेबसाइट से ली जा सकती है। बताया कि गढ़वाल विवि ने 46 विभिन्न विषयों में पीएचडी हेतु आमंत्रण पत्र मांगे है। प्रवेश परीक्षा आवेदन हेतु ऑनलाइन लिंक hnbguadm.samarth.edu.in पर लॉगिन कर भरे जा सकते है। बताया कि पीएचडी प्रवेश फार्म भरने की सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (नॉन-क्रीमीलेयर) छात्र-छात्राओं के लिए 700 रूपये। जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग के लिए 350 रुपये निर्धारित की गई है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








