देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात मार्च को प्रदेश टोली की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के हिसाब से नब्ज टटोलेंगे। इसकी तैयारी प्रदेश संगठन ने शुरू कर दी है। गृह मंत्री अमित शाह सात मार्च को हरिद्वार आएंगे। वह जन संवाद और प्रदेश सरकार की ओर से किए गए विकास कार्याें की समीक्षा करेंगे। धामी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर सरकार और संगठन का ये बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। माना जा रहा है कि यहां से गृह मंत्री चुनावी बिगुल फूंकने वाले हैं।शाह के कार्यक्रम के दौरान ही भाजपा प्रदेश टोली की बैठक होगी। इसमें कोर कमेटी के सभी सदस्यों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, प्रदेश के तीनों महामंत्री, सरकार के मंत्री व कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे। शाह इस बैठक में जीत की हैट्रिक के मद्देनजर नब्ज टटोलेंगे। देखा जाएगा कि अगले चुनाव के लिए कितने मजबूत और कहां कमजोर हैं। बताया जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश में सरकार बदलाव की चर्चाओं पर पूरी तरह से विराम लगाने की तैयारी में है। अमित शाह उत्तराखंड में राजनीतिक स्थायित्व को लेकर भी संदेश देंगे। लगातार दो सरकार के बाद अगर कहीं एंटी इनकंबेंसी हुई है तो उसे प्रो इनकंबेंसी में बदलने की रणनीति भी तय की जाएगी। शाह के सात मार्च के कार्यक्रम के बाद सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर 23 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है। इसकी तैयारी भी संगठन ने शुरू कर दी है। इसके साथ ही भाजपा पूरी तरह से चुनावी रण में ताल ठोंक देगी।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








