चम्पावत। नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक पंकज यादव द्वारा जनपद चम्पावत का भ्रमण कर नाबार्ड समर्थित विभिन्न विकास परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों, वैज्ञानिकों एवं लाभार्थियों से संवाद स्थापित करते हुए परियोजनाओं की प्रगति, प्रभाव एवं जमीनी क्रियान्वयन का आकलन किया। भ्रमण के दौरान मुख्य महाप्रबंधक ने आईसीएआर शीतजल मत्स्यअनुसंधान केंद्र भीमताल में वैज्ञानिकों से ट्राउट मत्स्य पालन से संबंधित तकनीकों, संभावनाओं एवं वर्तमान गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में मत्स्य पालन के माध्यम से स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन की संभावनाओं पर विशेष बल दिया। इसके उपरांत उन्होंने ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (आरआईडीएफ) के अंतर्गत स्वीकृत डेयरी परियोजना का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की तथा आईटीआई चम्पावत में निर्माणाधीन कार्यशाला एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्य महाप्रबंधक ने एमपैक्स चम्पावत, राज्य पशु प्रजनन फार्म (बद्री गाय) नरियालगांव तथा लोहाघाट स्थित लौह बर्तन विकास केंद्र का भी भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं लाभार्थियों से सीधे संवाद कर योजनाओं के प्रभाव, चुनौतियों एवं संभावित सुधारों पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि नाबार्ड द्वारा संचालित योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देने एवं आधारभूत संरचना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








