देहरादून. उत्तराखंड राज्य के मुखमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन, देहरादून में शहरी विकास विभाग के अंतर्गत चयनित 63 सफाई निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के साथ ही लगभग ₹62 करोड़ की लागत से शहरी विकास निदेशालय के मुख्य कार्यालय भवन का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर नए कूड़ा निस्तारण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं दी।
प्रदेश सरकार स्वच्छ, सुदृढ़ और आधुनिक शहरी निकायों के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में वर्तमान में 11 नगर निगम, 46 नगर पालिकाएं और 51 नगर पंचायतें कार्यरत हैं, जहां ठोस कचरा प्रबंधन, स्मार्ट सिटी मिशन, अमृत मिशन, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, आधुनिक कूड़ा निस्तारण व्यवस्था और शहरी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
हमारी सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड के सभी शहर स्वच्छ, सुगम, हरित और नागरिक सुविधाओं से समृद्ध बनें, जिससे प्रदेश की समग्र प्रगति को नई गति मिल सके।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








