Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 03 Mar 2026 778

बैठक में दी प्लान ऑफ एक्शन की जानकारी                .

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के माह मार्च के प्लान ऑफ एक्शन के अनुक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून श्रीमती सीमा डुँगराकोटी के निर्देशानुसार आज चीफ लीगल एड डिफेन्स काउंसिल देहरादून अजय कुमार बडोनी द्वारा पराविधिक कार्यकर्ताओं के साथ ऑनलाइन माध्यम से मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी को माह मार्च के प्लान ऑफ एक्शन की जानकारी दी गई। साथ ही विश्व श्रवण दिवस पर ऐसे विकलांग व्यक्तियों हेतु मेडिकल कैंप लगाने के निर्देश दिए गए तथा विकलांग सर्टिफिकेट बनाने में अपना सहयोग करने के भी निर्देश दिए गए। इसके अलावा 08 मार्च को विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं से संबंधित योजनाओं और पोश एक्ट पर जागरूकता शिविर का आयोजन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संवाद कमेटी से जुड़े कार्यकर्ताओं को ट्राइबल क्षेत्र में जागरूकता शिविर का आयोजन कर ट्राइबल राइट्स विषय पर जानकारी देने के निर्देश दिए। सभी उपस्थित प्रतिभागियों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का पंपलेट द्वारा डोर टू डोर और जागरूकता शिविरो के माध्यम से व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करने के लिए भी निर्देशित किया गया। अंत में चीफ लीगल एड डिफेन्स काउंसिल देहरादून द्वारा सभी प्रतिभागियों से पूछे गए प्रश्नों का उन्हें संतोषजनक उत्तर दिया गया।