देहरादून। नव वर्ष पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले 62 वाहन चालकों को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया, सभी 62 वाहनों को पुलिस द्वारा सीज किया गया। नव वर्ष के अवसर एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशों पर जनपद के सभी थाना क्षेत्र में सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए गए हैं। पुलिस द्वारा लगातार एल्कोमीटर के माध्यम से वाहन चालकों की सघन चेकिंग करी गई। एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा स्वयं देर रात्रि तक ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहकर पुलिस व्यवस्थाओ का जायजा लिया।
नववर्ष के अवसर पर भारी संख्या में पर्यटकों के देहरादून, मसूरी व आसपास के पर्यटक स्थलों पर आने के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं, साथ ही जनपद की सीमाओ व आंतरिक मार्गों पर पुलिस द्वारा बैरियर लगाकर सभी वाहन चालकों की एल्कोमीटर के माध्यम से सघन चेकिंग सुनिश्चित की गयी। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 62 वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया तथा सभी 62 वाहनों को सीज किया गया। एसएसपी देहरादून द्वारा स्वयं देर रात्रि तक क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar







